{"_id":"6a75e694bf70ae981007ca61","slug":"video-the-kanwariyas-faith-in-lord-shiva-is-prevailing-over-the-rain-and-wind-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"बारिश और हवा पर भारी पड़ रही कांवड़ियों की भगवान शिव में आस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश और हवा पर भारी पड़ रही कांवड़ियों की भगवान शिव में आस्था
गजरौला। कांवड़ ला रहे कांवड़ियों की भगवान शिव में अटूट आस्था बारिश और हवा पर भारी पड़ रही है। वह भीगते हुए हर-हर बम बम के जयघोष संग मंजिल तय कर रहे हैं। चेहरे पर अपने ईष्ट को जलाभिषेक के लिए गंगा जल लाने की खुशी साफ झलक रही है।
बृहस्पतिवार को सुबह से ही बारिश शुरू हो गई। बीच में कई बार बारिश कम हुई तो बूंदाबांदी होती रही। साथ में हवा भी चल रही है। मगर हरिद्वार, ब्रजघाट व गोमुख से कांवड़ ला रहे कांवड़ियों की भगवान शिव में अटूृट आस्था बारिश व हवा पर भारी पड़ रही हैै। गोमुख से कांवड़ ला रहे जेवर के
जत्थे में शामिल अर्जुन, जयंत शर्मा, कुणाल, लकी, कमल, नवल भाटी, नीतिश आदि कांवड़ियों का कहना है कि वह 18 जुलाई को गोमुख से कांवड़ में गंगा जल लेकर रवाना हुए। पैदल मंजिल तय कर रहे हैं। 11 अगस्त को
जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ियों ने बताया कि वह रास्ते में कई बार भीग गए। पैरों में छाले पड़ गए। जिनकेे कारण चलने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन भगवान शिव की भक्ति उनको प्रेरित करती हैै। जत्थे में शामिल एक कांवड़िया छाता लगाकर चल रहा था। उस पर सभी के मोबाइल व रुपये आदि थे। जिससे वह भीग न सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।