Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Amroha News
›
Water level and a host of problems persist despite the release of 97,717 cusecs of water from the Bijnor Barrage
{"_id":"6a75e6a56e96807c7b02c1ec","slug":"video-water-level-and-a-host-of-problems-persist-despite-the-release-of-97717-cusecs-of-water-from-the-bijnor-barrage-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिजनौर बैराज से 97717 क्यूसेक पानी छोड़ने पर भी जल स्तर, समस्याओं का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर बैराज से 97717 क्यूसेक पानी छोड़ने पर भी जल स्तर, समस्याओं का अंबार
गजरौला। बिजनौर बैराज से 97717 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने पर भी गंगा का जल स्तर स्थिर है। तिगरी में जल स्तर 235 मीटर पर पहुंच कर ठहर गया है, लेकिन लोगों के सामने समस्याओं के अंबार हैं। खेतों से चारा लाने में पसीने छूट रहे हैं।
बीते मंगलवार को तिगरी में गंगा का जल स्तर 235 मीटर दर्ज किया गया। 24 घंटे बाद बुधवार को भी जल स्तर में कोई इजाफा नहीं हुआ। जल स्तर 235 मीटर पर ठहर गया है, जबकि बिजनौर बैराज से गंगा में 97717 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जल स्तर भले ही नहीं बढ़ा, लेकिन टापू और गंगा की रेती में बसे दारानगर, शीशों वाली, मंदिर वाली, भुड्डी वाली, टीकों वाली, जाटों वाली समेत कई गांवों के लोगों के सामने समस्याओं के अंबार हैं। इन इन गांवों के लोगों की जिंदगी नाव पर निर्भर हो गई है। जहां दैनिक उपयोग में आने वाले सामान की खरीदारी के लिए बाजार आने और जाने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैै, वहीं खेतों से चारा लाने में पसीने छूट रहे हैं। चारा लदी नाव को पार लगाने में सांस फूल जाता है। बाढ़ खंड विभाग के जेई सुभाष चंद गहलौत का कहना है कि बिजनौर बैराज से पानी छोड़ा जाने के बावजूद गंगा का जल स्तर स्थिर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।