{"_id":"6a7f124128532b386f0abfcb","slug":"video-amatabha-thakara-na-esaaaiita-ka-patara-bhajakara-rama-mathara-caugdhhava-cara-parakaranae-ma-thana-ka-para-rakama-ka-maga-hasab-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमिताभ ठाकुर ने एसआईटी को पत्र भेजकर राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में दान की पूरी रकम का मांगा हिसाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमिताभ ठाकुर ने एसआईटी को पत्र भेजकर राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में दान की पूरी रकम का मांगा हिसाब
अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर दान एवं चढ़ावा प्रकरण की जांच को लेकर आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने नई एसआईटी को पत्र भेजा है। उन्होंने मांग की कि जांच केवल आरोपित व्यक्तियों की भूमिका तय करने तक सीमित न रहे, बल्कि यह भी निर्धारित किया जाए कि मंदिर में कुल कितनी धनराशि और मूल्यवान वस्तुएं प्राप्त होनी थीं, वास्तव में कितनी मिलीं और कितनी का हिसाब नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से स्वतंत्र फोरेंसिक ऑडिटर को एसआईटी से संबद्ध किए जाने के बाद वैज्ञानिक तरीके से जांच जरूरी है। दान पेटी और रसीद से लेकर गिनती, सीसीटीवी, अभिरक्षा, बैंक जमा, लेखा-बही और अंतिम लेखों तक संपूर्ण डोनेशन रिकंसिलिएशन कराने की मांग की। उन्होंने व्यवस्थागत कमियों के वित्तीय प्रभाव का भी आकलन करने की बात कही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।