{"_id":"67cc4388852700349a0d2ecc","slug":"video-ayathhaya-42-nara-shakataya-ka-savaya-sathathha-nara-samamana-sa-kaya-vabhashhata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अयोध्या : 42 नारी शक्तियों को स्वयं सिद्धा नारी सम्मान से किया विभूषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अयोध्या : 42 नारी शक्तियों को स्वयं सिद्धा नारी सम्मान से किया विभूषित
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शहीद भगत सिंह स्मृति ट्रस्ट की ओर से हमारे समय की चुनौतियां और स्त्री विमर्श विषय पर ट्रस्ट की सचिव साधना सिंह की अध्यक्षता व मुजम्मिल फिदा के संचालन में गोष्ठी आयोजित हुई। इस दौरान 42 महिलाओं का सम्मान किया गया।
मुख्य अतिथि अंग्रेजी व हिंदी कविताओं की लेखिका पूनम सूद चावला, विशिष्ट अतिथि डॉ. बुशरा खातून, डॉ. विनीता कुशवाहा, डॉ. पूनम यादव, ऊष्मा वर्मा और डॉ. विशाल श्रीवास्तव रहे। गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूनम सूद ने कहा कि आज हम सभी यहां एक बहुत ही खास अवसर पर एकत्रित हुए हैं। यह दिन महिलाओं के संघर्ष, उनकी उपलब्धियों और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता के लिए मनाया जाता है। यह केवल एक उत्सव नहीं बल्कि महिलाओं के सम्मान, समानता और सशक्तिकरण को बढावा देने का एक संकल्प भी है।
डॉ. पूनम यादव ने कहा कि हर साल आठ मार्च को दुनिया भर में महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी लगन और प्रतिभा से सफलता हासिल की है। चाहे विज्ञान, राजनीति, खेल, कला, व्यवसाय हो, हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी क्षमता साबित की है। ट्रस्ट के चेयरमैन सत्यभान सिंह ने कहा कि महिला दिवस सिर्फ एक दिन का उत्सव नहीं बल्कि हमें हर दिन महिलाओं का सम्मान करना होगा और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।