{"_id":"69d20e6bd61d61da8c0bf43b","slug":"video-ayathhaya-ma-aacara-mathara-ma-parakata-ka-athabhata-camatakara-saraya-ka-karanae-sa-hata-ha-bhagavana-ka-abhashhaka-2026-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में आचारी मंदिर में प्रकृति का अद्भुत चमत्कार, सूर्य की किरणों से होता है भगवान का अभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में आचारी मंदिर में प्रकृति का अद्भुत चमत्कार, सूर्य की किरणों से होता है भगवान का अभिषेक
अयोध्या में चैत्र पूर्णिमा से वैशाख सप्तमी तक रोज सुबह कुछ मिनटों के लिए श्रीसीताराम के मुख मंडल पर पड़ती हैं सूर्य किरणें, हजार साल पुरानी परंपरा आज भी जीवंत
रामनगरी अयोध्या में जहां रामनवमी के अवसर पर राम मंदिर में सूर्य तिलक की विशेष व्यवस्था होती है, वहीं शहर के प्राचीन आचारी मंदिर में प्रकृति स्वयं भगवान का अभिषेक करती है। यहां हर वर्ष चैत्र पूर्णिमा से लेकर वैशाख कृष्ण पक्ष की सप्तमी तक सूर्य की किरणें प्रतिदिन भगवान श्रीसीताराम का अभिषेक करती हैं।
मंदिर के महंत विवेक आचारी के अनुसार, यह अद्भुत दृश्य पूरी तरह प्राकृतिक है और इसमें किसी प्रकार की तकनीक का प्रयोग नहीं किया गया है। मंदिर का गर्भगृह पूर्व दिशा में स्थित है, जबकि उत्तर दिशा में बने झरोखे से आने वाली सूर्य किरणें सुबह निर्धारित समय पर भगवान के मुख मंडल को प्रकाशित करती हैं।
दावा है कि यह प्रक्रिया लगभग पांच मिनट तक चलती है, जिसमें पहले किरणें भगवान के मुख पर पड़ती हैं और फिर धीरे-धीरे चरणों तक पहुंचती हैं। हाल ही में रविवार को सुबह करीब 8:15 से 8:20 बजे के बीच यह दृश्य देखने को मिला।
पीठाधीश्वर विवेक आचारी बताते हैं कि आचारी मंदिर का इतिहास करीब एक हजार वर्ष पुराना बताया जाता है। मंदिर की स्थापना विष्णु प्रकाशाचार्य ने की थी और इसके दूसरे आचार्य छत्रू स्वामी अपने समय के सिद्ध संत माने जाते थे। धार्मिक ग्रंथों और इतिहास में भी इस स्थान का उल्लेख मिलता है।
स्कंदपुराण में वर्णित दंतधावन कुंड यहीं स्थित है, जहां भगवान राम और उनके भाइयों के दंतधावन करने की मान्यता है। साथ ही, यह भी कहा जाता है कि इसी परिसर के तुलसीचौरा पर गोस्वामी तुलसीदास ने रामचरितमानस के बालकांड की रचना का श्रीगणेश किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।