{"_id":"69a2b41bd0a21c1a320ed9c9","slug":"video-ayathhaya-ma-anayatarata-blra-na-naja-sakal-ka-tapa-ma-mara-takakara-aatha-bcaca-ghayal-2026-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में अनियंत्रित बोलेरो ने निजी स्कूल की टेंपो में मारी टक्कर, आठ बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में अनियंत्रित बोलेरो ने निजी स्कूल की टेंपो में मारी टक्कर, आठ बच्चे घायल
रामनगरी अयोध्या में पूरा बाजार विकासखंड क्षेत्र में शनिवार सुबह अनियंत्रित बोलेरो ने निजी स्कूल की टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में आठ बच्चे घायल हो गए। सभी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पहुंचाया गया। वहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
हादसा महाराजगंज थाना क्षेत्र में अयोध्या-अंबेडकर नगर मुख्य मार्ग पर राजेपुर गांव के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल टेंपो बच्चों को लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने अनियंत्रित होकर टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण, दुकानदार और राहगीर मौके की ओर भागे। लोगों ने बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।
थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि घायल बच्चों को सीएचसी पूरा बाजार में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद सिर में मामूली चोट आने के कारण पांच बच्चों को सीटी स्कैन के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। जांच रिपोर्ट सामान्य आई है। सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं।
घायलों में मानवी (9), सृष्टि (9), सुमित (9), प्रियांशी (9), आयुषी (8), खुशबू (7), साहिल (9) और जान्हवी (9) निवासी राजेपुर शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने बोलेरो चालक सचिन वर्मा (26) निवासी दरियाबाद, बाराबंकी को हिरासत में लिया है। आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।