{"_id":"6a115051dcebe9872205982d","slug":"video-ayathhaya-ma-narasharata-gavasha-sarakashhanae-abhayana-taja-bdao-na-sabha-7-bja-sa-sabhal-maraca-2026-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में निराश्रित गोवंश संरक्षण अभियान तेज, बीडीओ ने सुबह 7 बजे से संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में निराश्रित गोवंश संरक्षण अभियान तेज, बीडीओ ने सुबह 7 बजे से संभाला मोर्चा
अयोध्या में शनिवार सुबह तारुन ब्लॉक में निराश्रित गोवंशों को सुरक्षित आश्रय दिलाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। खंड विकास अधिकारी आनंद कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुबह 7 बजे से अभियान शुरू हुआ।
अभियान के तहत ग्राम सिरसा नियाजपुर, नेतवारी चतुरपुर और नन्सा बाजार क्षेत्र में सड़कों, बाजारों तथा सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे निराश्रित गौवंशों को चिन्हित कर गौशालाओं तक पहुंचाया गया। प्रशासनिक टीम के साथ स्थानीय ग्रामीणों ने भी सहयोग किया।
खंड विकास अधिकारी आनंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गोवंशों से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। गोवंशों की सुरक्षा और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान रविवार को भी जारी रहेगा।
इस दौरान एडीओ कोऑपरेटिव अमित कुमार सिंह, एडीओ ग्राम्य विकास सुरेश कुमार, एडीओ पंचायत हुसैन फारुकी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।