{"_id":"69c4e56b0ff2349edf08b00e","slug":"video-ayathhaya-ma-ramanavama-para-sharathathhalo-ka-savathha-ka-le-sava-kapa-ka-shabharabha-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में रामनवमी पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवा कैंप का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में रामनवमी पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवा कैंप का शुभारंभ
रामनगरी अयोध्या में रामनवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए श्रीराम अस्पताल के सामने एक सेवा केंद्र स्थापित किया गया है। इस सुविधा केंद्र का शुभारंभ चंपत राय, महासचिव श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट द्वारा किया गया प्रशासनिक अधिकारी यश प्रकाश सिंह ने बताया कि इस कैंप के माध्यम से श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ओआरएस का निशुल्क वितरण भी किया जा रहा है, ताकि लंबी दूरी से आने वाले श्रद्धालुओं को ऊर्जा मिल सके और वे सुरक्षित रूप से दर्शन कर सकें उन्होंने बताया कि कैंप में श्रद्धालुओं के लिए 10 हजार (10,000) पानी की बोतलों, 20 हजार (20,000) ओआरएस पैकेट, 1 क्विंटल पेठा और 50 किलो लड्डू की विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे बड़ी संख्या में आने वाले भक्तों को राहत मिल सके इस अवसर पर जगतगुरु परमहंसाचार्य, इकबाल अंसारी, सीएमओ अयोध्या देवेंद्र प्रताप भदौरिया, श्रीराम अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार वर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे प्रशासन का कहना है कि रामनवमी के दौरान अयोध्या आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वास्थ्य सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है, जिसके लिए ऐसे सेवा कैंप महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।