{"_id":"69b27abc0ec24894d90edf6d","slug":"video-ayathhaya-ma-rashhatarapata-ka-parasatavata-thara-ka-tayaraya-ka-saema-yaga-na-lya-jayaja-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का सीएम योगी ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का सीएम योगी ने लिया जायजा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को लगभग दो घंटे तक अयोध्या में रहे। इस दौरान उन्होंने नव संवत्सर के अवसर पर प्रस्तावित कार्यक्रम तथा राष्ट्रपति के अयोध्या आगमन की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने श्रीराम मंदिर परिसर सहित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं और सुरक्षा, यातायात व अन्य व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने रामनगरी के नागरिकों से भी अपील की कि राष्ट्रपति के आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति का स्वागत शंखनाद और बटुकों के साथ पारंपरिक तरीके से किया जाए, ताकि रामनगरी की सांस्कृतिक गरिमा और भव्यता का प्रदर्शन हो सके। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति सुबह करीब 11 बजे रामनगरी अयोध्या पहुंचेंगी और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद अपराह्न लगभग 3 बजे अयोध्या से रवाना होंगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।