{"_id":"69b28c910b61786da9045121","slug":"video-ayathhaya-ma-saldara-ka-le-taugdhaka-sa-lga-katara-thapahara-taka-naha-mal-gasa-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में सिलिंडर के लिए तड़के से लगी कतारें, दोपहर तक नहीं मिली गैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में सिलिंडर के लिए तड़के से लगी कतारें, दोपहर तक नहीं मिली गैस
अयोध्या में गैस सिलिंडर की आपूर्ति को लेकर गुरुवार को देवकाली स्थित गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अमर उजाला की टीम द्वारा की गई पड़ताल में सामने आया कि कई उपभोक्ता सुबह 5 बजे से ही सिलिंडर लेने के लिए कतार में लग गए थे, लेकिन दोपहर तक उन्हें गैस नहीं मिल सकी। बताया गया कि सुबह 9 बजे एजेंसी खुलने के बाद उपभोक्ताओं को सर्वर ठप होने की जानकारी दी गई। करीब पांच घंटे तक सर्वर बंद रहने से लोगों की लंबी कतार लगी रही और उनकी दिनचर्या प्रभावित हुई। कुछ उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि एजेंसी संचालक अपने परिचितों और कुछ दुकानदारों को पीछे के गेट से 10 से 15 घरेलू सिलिंडर उपलब्ध करा रहे थे। जब अमर उजाला की टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों से बातचीत शुरू की, तो एजेंसी की ओर से बगल के गेट से आनन-फानन में सिलिंडर वितरण शुरू कराया गया। इसके बाद उपभोक्ताओं को कतार में लगाकर गैस सिलेंडर दिए जाने लगे।सिलेंडर मिलने के बाद कई उपभोक्ताओं ने राहत जताते हुए अमर उजाला की टीम का धन्यवाद भी किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।