{"_id":"680f70ecfac54d43fc0cb1ad","slug":"video-ayathhaya-ma-saraya-natha-ma-ab-faltaga-bthaga-kada-ma-kara-sakaga-sanana-2025-04-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में सरयू नदी में अब फ्लोटिंग बाथिंग कुंड में कर सकेंगे स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में सरयू नदी में अब फ्लोटिंग बाथिंग कुंड में कर सकेंगे स्नान
यूपी के अयोध्या में सरयू नदी में फ्लोटिंग बाथिंग कुंड का निर्माण किया जाएगा। यह कुंड आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसमें एक समय में 300 श्रद्धालु स्नान कर सकेंगे। यह कदम अयोध्या के मेलों और धार्मिक आयोजनों की भीड़ को देखते हुए उठाया गया है। ताकि, श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक स्नान की व्यवस्था मिल सके। राम मंदिर निर्माण के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। प्रदेश की योगी सरकार अयोध्या के धार्मिक महत्व को बढ़ाने के साथ पर्यटन नगरी के रूप में भी सज-संवर रही है। अयोध्या विकास प्राधिकरण ने श्रद्धालुओं के लिए एक नायाब कुंड का निर्माण कराने का फैसला लिया है।
अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्वनी पांडेय ने बताया कि फ्लोटिंग बाथिंग कुंड में सेफ्टी बैरियर, रेलिंग, चेंजिंग रूम, बेंच, सोलर लाइट, इमरजेंसी सपोर्ट बोट व शॉपिंग की सुविधाएं प्रस्तावित हैं। इसके अलावा अन्य अत्याधुनिक इंतजाम भी किए जाएंगे। जो, इसे पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक बनाएंगे। यह कुंड न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण होगा बल्कि पर्यटन को बढ़ावा देने में भी अहम भूमिका निभाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।