{"_id":"6a7ef42809f503da0f0f5504","slug":"video-ayathhaya-ma-tarana-ka-kapajata-vathayalya-ma-bcaca-na-kagaja-sa-bnae-sathara-taraga-bja-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में तारुन के कंपोजिट विद्यालय में बच्चों ने कागज से बनाए सुंदर तिरंगा बैज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में तारुन के कंपोजिट विद्यालय में बच्चों ने कागज से बनाए सुंदर तिरंगा बैज
अयोध्या में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तारुन स्थित कंपोजिट विद्यालय के बच्चों ने अपनी रचनात्मकता से विद्यालय का माहौल देशभक्ति के रंग में रंग दिया। बच्चों ने कागज से सुंदर तिरंगा बैज तैयार कर 15 अगस्त समारोह की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
बच्चों ने केसरिया, सफेद और हरे रंग के कागजों का उपयोग करके आकर्षक बैज बनाए और उनके केंद्र में अशोक चक्र भी उकेरा। इस गतिविधि में वर्षा ,रानी, रिमझिम, शशि, आर्य, आर्यन, सनी, सलोनी और नैना सहित अन्य बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस गतिविधि ने न केवल बच्चों के कलात्मक कौशल को बढ़ावा दिया, बल्कि उनके अंदर देशभक्ति की भावना का भी संचार किया।
कार्यक्रम प्रभारी शिक्षिका विभा साव ने बताया कि इस कार्य से बच्चों में कुछ कर दिखाने की ललक पैदा हुई है और तिरंगे के सम्मान की भावना जागृत हुई है।
विद्यालय में 15 अगस्त को ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बच्चे अपने हाथों से बनाए तिरंगा बैज लगाकर भाग लेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।