बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अयोध्या: रूदौली में पांच भैंसों की गलाघोंटू से मौत, 36 हजार पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य

अयोध्या: रूदौली में पांच भैंसों की गलाघोंटू से मौत, 36 हजार पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य

Madhuvendra Sachan मधुवेंद्र सचान
Updated Tue, 11 Aug 2026 03:31 PM IST
अयोध्या: रूदौली में पांच भैंसों की गलाघोंटू से मौत, 36 हजार पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य
अयोध्या: अयोध्या के रूदौली में पशुओं को खुरपका-मुंहपका और गलाघोंटू जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए चलाया जा रहा टीकाकरण अभियान पैरावेट और पशु टीकाकर्मियों के कार्य बहिष्कार के चलते प्रभावित हो रहा है। मानदेय बढ़ाने, सेवा को स्थायी करने और ऑनलाइन कामकाज में आ रही दिक्कतों को दूर करने की मांग को लेकर कर्मी कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। इससे पशुओं के खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण की रफ्तार काफी धीमी पड़ गई है। रूदौली क्षेत्र में 36 हजार पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके सापेक्ष अब तक करीब पांच हजार पशुओं का टीकाकरण हो सका है। बड़ी संख्या में पशुओं के टीकाकरण से वंचित रहने के कारण पशुपालकों में चिंता है। शुजागंज के मानपुर निवासी नीरज और रामकेवल यादव ने बताया कि उनके पशुओं को पिछले दो वर्षों से कोई टीका नहीं लगाया गया है। वहीं बिचाला गांव के कुलदीप यादव, रामखिलावन और भिखारी ने बताया कि उनके गांव में कई वर्षों से गाय और भैंसों का टीकाकरण नहीं हुआ है। भैसोली ग्राम पंचायत के खरगी पुरवा निवासी रामनेवाज यादव ने बताया कि गांव में टीकाकरण न होने से पशुओं में गलाघोंटू बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। पशु विभाग को समय रहते गांव-गांव पहुंचकर सभी पशुओं का टीकाकरण कराना चाहिए। कुंडरा के खदरा में पांच भैंसों की मौत मवई क्षेत्र के कुंडरा के खदरा गांव में गलाघोंटू बीमारी से पांच भैंसों की मौत होने का मामला सामने आया है। गांव निवासी हरिप्रसाद यादव की भैंस भी गलाघोंटू बीमारी की चपेट में आ गई थी। काफी इलाज के बाद उसकी जान बच सकी। इसी गांव में बीमारी के चलते महाराज सरन की एक, रामजी की तीन और घुन्नी की एक भैंस की मौत हो गई। 25 गांवों में हुआ टीकाकरण राजकीय पशु चिकित्सालय रूदौली के पशु चिकित्सक अनुराग यादव ने बताया कि क्षेत्र में 36 हजार पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। अब तक पांच हजार पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। अभियान 22 जुलाई से शुरू हुआ है, जो आठ सितंबर तक चलेगा। उन्होंने बताया कि अभी तक करीब 25 गांवों में टीकाकरण कराया गया है। इनमें कुछ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के गांव और कुछ शुजागंज क्षेत्र के गांव शामिल हैं। अभी पूरे गांवों की सूची उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि पैरावेट और पशु टीकाकर्मियों के कार्य बहिष्कार के कारण खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण अभियान प्रभावित हुआ है। मानदेय बढ़ाने, सेवा को पक्का करने और ऑनलाइन कामकाज में आ रही दिक्कतों को दूर करने की मांग को लेकर कर्मी कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। इससे टीकाकरण की रफ्तार धीमी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर में शिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

11 Aug 2026

मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

11 Aug 2026

सावन शिवरात्रि पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़, शिव भक्ति में डूबे कांवड़िये

11 Aug 2026

मोहाली में सब्जी मंडी लगने के बाद मैदान में फैली गंदगी, लोग परेशान

11 Aug 2026

चंडीगढ़ में दिखा तिब्बत का दर्द, काले कपड़ों में उतरे 200 तिब्बती

विज्ञापन

चांदनी चौक के प्राचीन शिव मंदिर में शिवरात्रि पर भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए उमड़ा जनसैलाब

11 Aug 2026

पानीपत में शिवरात्रि पर हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजे शिवालय

11 Aug 2026
विज्ञापन

झज्जर में कांवड़ियों व श्रद्धालुओं ने मंदिरों में किया भगवान शिव का जलाभिषेक, मंदिरों में लगी रही श्रद्धालुओं की भीड़

शिवरात्रि पर हर-हर महादेव के गूंजे जयकारे, शिवमय हो उठी धर्मनगरी कुरुक्षेत्र

11 Aug 2026

फतेहाबाद से हर अमावस्या को सुबह 8: 15 बजे बस स्टैंड से रवाना होगी बस, 380 रुपये किराया

11 Aug 2026

कोटकपूरा में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई सावन शिवरात्रि, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मोहाली सिविल अस्पताल फेज 6 में व्यवस्था बदहाल

11 Aug 2026

लखनऊ में बड़ा भरवारा प्राइमरी स्कूल के अंदर लगा ट्रांसफार्मर, बच्चों की जान के लिए खतरा

11 Aug 2026

बहराइच में गन्ने के खेत में मिले गोवंश के अवशेष, ग्रामीणों में आक्रोश; पुलिस कर रही जांच

11 Aug 2026

Srinagar: नागेश्वर महादेव मंदिर में सांध्यकालीन आरती में उमड़ी भीड़, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने भी किए दर्शन

11 Aug 2026

VIDEO: चमोली में अतिवृष्टि से तमक नाला उफानाया , नीती घाटी को जोड़ने वाला पुल बहा

11 Aug 2026

MP News: देख लो सरकार! तीन साल भी नहीं टिक पाया सात करोड़ का पुल, डिंडोरी में बारिश ने खोली निर्माण की पोल

11 Aug 2026

औरैया: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दो डंपरों की भिड़ंत, एक में लगी आग; चालक घायल

11 Aug 2026

एमपी के मंडला में बड़ा हादसा: जलाशय में नहाने उतरा मजदूर तेज बहाव में बहा, कुछ सेकंड में हुआ ओझल

11 Aug 2026

सावन के पवित्र महीने में अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं का रेला

11 Aug 2026

MP: 'गरीबों को बांट देते तो बेहतर होता', डिंडोरी में बारिश से धान खराब होने पर भड़के बीजेपी विधायक; उठाए सवाल

11 Aug 2026

MP: ड्यूटी के दौरान ट्रेन की चपेट में आया RPF जवान, राजकीय सम्मान और 'गार्ड ऑफ ऑनर' के साथ दी गई अंतिम विदाई

11 Aug 2026

भजनलाल शर्मा के बीकानेर दौरे से पहले किसान-मजदूर संगठनों का हल्लाबोल

11 Aug 2026

Ujjain: सावन कृष्ण त्रयोदशी पर भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, ॐ शृंगार में नजर आए बाबा महाकाल

11 Aug 2026

लैपटॉप खोलने का प्रयास, स्मार्टफोन हैक; सीसीटीवी में कैद वारदात

11 Aug 2026

करनाल शहीदों और सैनिकों के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर ग्रामीणों का हुआ स्वागत

11 Aug 2026

Meerut: पूरी आस्था के साथ शिवालयों तक पहुंच रहे शिव भक्त

10 Aug 2026

शामली: रोशनी से जगमग कांवड़ लेकर निकले भोले, देसी गीतों ने समां बांधा

10 Aug 2026

शामली: डीजे की धुन पर शिवभक्ति में लीन कांवड़िए, परिजन भी चले साथ

10 Aug 2026

शामली: गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित कराने की मांग, तीन दोस्तों ने उठाई कांवड़

10 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed