{"_id":"6a7af87160ef3f87d40af080","slug":"video-video-nprthal-ma-paca-bhasa-ka-galghata-sa-mata-36-hajara-pashao-ka-takakaranae-ka-lkashhaya-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रूदौली में पांच भैंसों की गलाघोंटू से मौत, 36 हजार पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रूदौली में पांच भैंसों की गलाघोंटू से मौत, 36 हजार पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य
अयोध्या के रूदौली में पशुओं को खुरपका-मुंहपका और गलाघोंटू जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए चलाया जा रहा टीकाकरण अभियान पैरावेट और पशु टीकाकर्मियों के कार्य बहिष्कार के चलते प्रभावित हो रहा है। मानदेय बढ़ाने, सेवा को स्थायी करने और ऑनलाइन कामकाज में आ रही दिक्कतों को दूर करने की मांग को लेकर कर्मी कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। इससे पशुओं के खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण की रफ्तार काफी धीमी पड़ गई है।
रूदौली क्षेत्र में 36 हजार पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके सापेक्ष अब तक करीब पांच हजार पशुओं का टीकाकरण हो सका है। बड़ी संख्या में पशुओं के टीकाकरण से वंचित रहने के कारण पशुपालकों में चिंता है।
शुजागंज के मानपुर निवासी नीरज और रामकेवल यादव ने बताया कि उनके पशुओं को पिछले दो वर्षों से कोई टीका नहीं लगाया गया है। वहीं बिचाला गांव के कुलदीप यादव, रामखिलावन और भिखारी ने बताया कि उनके गांव में कई वर्षों से गाय और भैंसों का टीकाकरण नहीं हुआ है।
भैसोली ग्राम पंचायत के खरगी पुरवा निवासी रामनेवाज यादव ने बताया कि गांव में टीकाकरण न होने से पशुओं में गलाघोंटू बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। पशु विभाग को समय रहते गांव-गांव पहुंचकर सभी पशुओं का टीकाकरण कराना चाहिए।
कुंडरा के खदरा में पांच भैंसों की मौत
मवई क्षेत्र के कुंडरा के खदरा गांव में गलाघोंटू बीमारी से पांच भैंसों की मौत होने का मामला सामने आया है। गांव निवासी हरिप्रसाद यादव की भैंस भी गलाघोंटू बीमारी की चपेट में आ गई थी। काफी इलाज के बाद उसकी जान बच सकी। इसी गांव में बीमारी के चलते महाराज सरन की एक, रामजी की तीन और घुन्नी की एक भैंस की मौत हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।