{"_id":"6a7b0ae9eb5c04a46a0d8f61","slug":"video-ayathhaya-pashhaya-nakashhatara-para-40-bcaca-ka-karaya-gaya-savaranae-parashana-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: पुष्य नक्षत्र पर 40 बच्चों को कराया गया स्वर्ण प्राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: पुष्य नक्षत्र पर 40 बच्चों को कराया गया स्वर्ण प्राशन
ष्य नक्षत्र पर 40 बच्चों को कराया गया स्वर्ण प्राशन
अयोध्या। राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, हुनहुना, मवई में पुष्य नक्षत्र के अवसर पर बच्चों की प्रतिरक्षा शक्ति सुदृढ़ करने और आयुर्वेदिक जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वर्ण प्राशन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न गांवों से आए बच्चों को चिकित्सकीय देखरेख में स्वर्ण प्राशन कराया गया। आंगनबाड़ी केंद्र मवई के 40 बच्चों ने भी प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम चिकित्सालय के अधीक्षक एवं आयुर्वेद ईएनटी सर्जन डॉ. अरविंद वर्मा के मार्गदर्शन में हुआ। बच्चों को स्वर्ण प्राशन की खुराक प्रदान की। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. महेंद्र सिंह विष्णु ने अभिभावकों को संतुलित आहार, स्वच्छता और नियमित दिनचर्या अपनाने की सलाह दी। डॉ. राहुल कुमार सिंह और डॉ. कुसुम कुमारी ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।