{"_id":"69882ab0f9070044a008fe2f","slug":"video-ayathhaya-ramakatha-kaja-ka-le-jagaha-abha-taya-naha-tarasha-ja-raha-ha-patathara-thakhae-garauda-raparata-2026-02-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: रामकथा कुंज के लिए जगह अभी तय नहीं, तराशे जा रहे हैं पत्थर; देखिए ग्राउंड रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: रामकथा कुंज के लिए जगह अभी तय नहीं, तराशे जा रहे हैं पत्थर; देखिए ग्राउंड रिपोर्ट
रामसेवकपुरम में रामकथा कुंज की परिकल्पना तेजी से आकार ले रही है। इस योजना को किस स्थान पर मूर्त रूप दिया जाएगा यह अभी तय नहीं है। पहले इस योजना को राम मंदिर परिसर में क्रियान्यिवत किया जाना था लेकिन अब वहां भव्य राम मंदिर खड़ा है। ऐसे में योजना को कहीं और मूर्त रूप दिए जाने की तैयारी है। फिलहाल रामकथाकुंज आने वाले समय में श्रद्धा, संस्कृति और इतिहास का जीवंत केंद्र बनकर सामने आएगा।
असम के सिलचर के मूर्तिकार रणजीत मंडल अयोध्या के राम सेवक पुरम में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की राम कथा कुंज परियोजना के लिए रामायण के लगभग 100 प्रसंगों को तराशने में व्यस्त हैं। रणजीत मंडल को भगवान राम के जन्म से लेकर उनके वनवास, रावण पर विजय और अयोध्या वापसी तक रामायण के 100 प्रसंगों को बनाने का कार्य सौंपा गया है। लगभग 85 एपिसोड (प्रसंग)तैयार हैं और प्रत्येक एपिसोड में तीन से सात पात्र हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम के आशीर्वाद से ही मैं इस परियोजना से जुड़ा हूं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।