{"_id":"680f4c762e89b214d80e97f3","slug":"video-bhajapa-vathhayaka-anapama-jayasaval-bl-eka-thasha-eka-canava-sa-kama-haga-canava-kharaca-2025-04-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल बोलीं- एक देश-एक चुनाव से कम होंगे चुनावी खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल बोलीं- एक देश-एक चुनाव से कम होंगे चुनावी खर्च
यूपी के अयोध्या में सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से एक राष्ट्र-एक चुनाव विषयक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश की पूर्व मंत्री और बहराइच की विधायक अनुपमा जायसवाल पहुंची। इसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महिला आयोग की रिसोर्स पर्सन श्वेता राज सिंह ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर अनुपमा जायसवाल ने कहा कि एक राष्ट्र-एक चुनाव की व्यवस्था से न सिर्फ चुनावी खर्चों में भारी कमी आएगी। बल्कि, देश के विकास कार्यों को तेज गति मिलेगी। एक देश-एक चुनाव की व्यवस्था भारत जैसे विशाल देश के लिए बहुत जरूरी है। इसके लिए देश की नारी शक्ति एकजुट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस दिशा में अपने कदम आगे बढ़ाने चाहिए।
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सरोज मिश्रा ने कहा कि एक साथ चुनाव होने से प्रशासनिक संसाधनों का बेहतर उपयोग संभव होगा। लोकतंत्र की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। इस दौरान मयूरी तिवारी, विजयलक्ष्मी जायसवाल, बसंती सिंह, डिंपल तिवारी, प्रतिमा शुक्ला, अनीता द्विवेदी, नेहा तिवारी, सीमा तिवारी, माया सिंह, सीमा सिंह, सुनीता गुप्ता, वसुंधरा सिंह, विनीता मोदनवाल, सुमन पासवान और शकुंतला त्रिपाठी समेत अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।