{"_id":"68160fbffe49298e35075986","slug":"video-pakasatana-para-bharataya-sana-ka-ajaya-rahana-ka-kamana-lkara-ayathhaya-ma-kaya-gaya-sarava-shatara-saharanaeya-mahayajania-2025-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान पर भारतीय सेना के अजेय रहने की कामना लेकर अयोध्या में किया गया सर्व शत्रु संहारणाय महायज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान पर भारतीय सेना के अजेय रहने की कामना लेकर अयोध्या में किया गया सर्व शत्रु संहारणाय महायज्ञ
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना के अजेय रहने और भारत के शत्रुओं के समूल नाश की मनोकामना के साथ अयोध्या की तपस्वी छावनी में धार्मिक अनुष्ठान किया गया। इस दौरान सर्व शत्रु संहारणाय महायज्ञ का आयोजन हुआ। वैदिक विद्वानों की मौजूदगी में तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर और साधु संतों ने आहुतियां डाली और भारतीय सेना को संबल प्रदान करने की मनोकामना के साथ भारत के समस्त शत्रुओं के नाश के लिए यज्ञ किया। दरअसल पहलगाम की घटना के बाद से ही भारत में आक्रोश देखा जा रहा है।
रामनगरी अयोध्या में भी पहलगाम की घटना के प्रतिशोध को लेकर लगातार मांग उठ रही है। कहीं पर धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे तो कहीं पर विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा जा रहा है। अब धर्माचार्य अपनी तरह से पाकिस्तान पर हमले की स्थिति में भारतीय सेना के अजेय रहने और शत्रुओं के नाश के लिए धार्मिक अनुष्ठान कर रहे हैं। तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगदगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि भारत के शत्रु के समूल नाश के लिए सर्व शत्रु संहारणाय महायज्ञ का आयोजन किया गया। भारतीय सेना अपराजय रहे, भारत का गौरव निरंतर बढ़ता रहे, आतंकवाद को मिटाने और मानवता को बचाने की लड़ाई में पूरा विश्व भारत के साथ खड़ा हो, इसी मनोकामना के साथ सर्व शत्रु संहारणाय महायज्ञ का आयोजन किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।