{"_id":"6815b8fd3b4e1be3e306956c","slug":"video-a-high-speed-scooty-collided-with-a-parked-truck-in-sonbhadra-a-young-man-died-on-the-spot-2025-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, युवक की मौके पर मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, युवक की मौके पर मौत, एक घायल
चिल्काडांड मार्केट के पास वाराणसी मुख्य मार्ग पर खड़े एक ट्रक से स्कूटी के टकराने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी दूसर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे को संजीवनी चिकित्सालय, एनटीपीसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने रेफर कर दिया।
शुक्रवार की देर रात शक्तिनगर थाना क्षेत्र के चिल्काडांड मार्केट के पास स्कूटी ट्रक से जा टकराई। स्कूटी सवार अंकित कुमार (22) पुत्र घनश्याम उरांव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके साथ बैठे अजित उरांव (23) पुत्र चम्पा उरांव, निवासी बस्ती शक्तिनगर, गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में अजित का एक पैर टूट गया है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया, जबकि अजित का इलाज जारी है। शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि शव को मर्चरी में रखवाया गया है। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए दुद्धी भेजा जा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।