{"_id":"69e1fd12e8c041171f0f1963","slug":"video-rama-mathara-ma-sabha-shama-umaugdha-raha-bhaugdha-garama-ka-vajaha-sa-thapahara-ma-pahaca-raha-kama-tharashanaratha-2026-04-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर में सुबह-शाम उमड़ रही भीड़, गर्मी की वजह से दोपहर में पहुंच रहे कम दर्शनार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर में सुबह-शाम उमड़ रही भीड़, गर्मी की वजह से दोपहर में पहुंच रहे कम दर्शनार्थी
भीषण गर्मी और तेज धूप का असर अब रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही पर भी साफ नजर आने लगा है। मौसम के बदले मिजाज ने श्रद्धालुओं के कदम थाम दिए हैं। राम मंदिर में जहां सुबह और शाम के समय दर्शनार्थियों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही है। वहीं, दोपहर के समय परिसर में सन्नाटा जैसा माहौल दिखाई दे रहा है। इन दिनों तापमान लगातार बढ़ने और चिलचिलाती धूप के कारण श्रद्धालु अब अपनी यात्रा का समय बदल रहे हैं।
अधिकांश लोग सुबह जल्दी या सूर्यास्त के बाद मंदिर पहुंचना पसंद कर रहे हैं, ताकि गर्म हवाओं और तेज धूप से बचा जा सके। दोपहर के समय मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बेहद कम हो गई है।
मंदिर परिसर में तैनात कर्मियों के अनुसार, सुबह मंगला आरती के बाद से लेकर पूर्वाह्न तक श्रद्धालुओं की कतारें बनी रहती हैं। इसी तरह शाम होते ही फिर से दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ जाती है। लेकिन, दोपहर में गर्मी अपने चरम पर होने के कारण भीड़ काफी घट जाती है।
श्रद्धालुओं का कहना है कि दर्शन की आस्था उन्हें अयोध्या खींच लाती है, लेकिन गर्मी को देखते हुए समय का विशेष ध्यान रखना पड़ रहा है। कई लोग अपने साथ पानी की बोतल, छाता और गमछा लेकर पहुंच रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।