{"_id":"6856a50f355e4dc20805a671","slug":"video-shakayata-ka-nasataranae-ma-raca-na-lna-sa-manavathhakara-aayaga-catata-2025-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिकायतों के निस्तारण में रुचि न लेने से मानवाधिकार आयोग चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों के निस्तारण में रुचि न लेने से मानवाधिकार आयोग चिंतित
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की सदस्य विजया भारती सयानी शनिवार को अयोध्या पहुंची। उन्होंने रामलला के दर्शन किए। रामलला के दर्शन करने के बाद सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने विभागों में शिकायतों का निस्तारण करने की रुचि को न देखते हुए चिंता जाहिर की। सयानी ने कहा कि 500 शिकायत प्रतिदिन मिल रही है और महीने में 50 से 60 हजार शिकायतें आती हैं। इन शिकाकातों के निस्तारण के लिए उनके पास तीन विभाग हैं। पहला इन्वेस्टीगेशन, दूसरा लीगल और तीसरे चरण में मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष को भेजते हैं। सयानी ने बताया कि मानवाधिकार आयोग में शिकायत करने का एक तरीका है। उस तरीके से शिकायत करनी चाहिए। पुलिस स्टेशन में शिकायत की, शिकायत प्रार्थना पत्र नहीं लिया तो मानवाधिकार आयोग को इसकी शिकायत, एप्लीकेशन ली लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की तो उसकी भी शिकायत, एफआईआर दर्ज की तो उस पर कार्रवाई नहीं कि उसकी भी शिकायत की जा सकती है। कोई भी शिकायत दर्ज नहीं होती है तो पीड़ित राष्ट्रीय मानवाधिकार से शिकायत कर सकता है। मानवाधिकार आयोग उसमें एक्शन टेकन रिपोर्ट लेता है। यदि आपके अधिकारों का उल्लंघन हुआ है तो आप ऑनलाइन भी शिकायत कर सकते हैं। अगर आप ऑनलाइन नहीं कर हैं तो एक प्रार्थना पत्र लिखकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के पते पर भेज सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।