{"_id":"6856493d8349113a840efe51","slug":"video-an-eight-feet-long-crocodile-was-found-in-halia-of-mirzapur-2025-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर के हलिया में आठ फ़ीट लंबा मगरमच्छ निकला, गांव में दहशत,वन विभाग की टीम पकड़ने में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर के हलिया में आठ फ़ीट लंबा मगरमच्छ निकला, गांव में दहशत,वन विभाग की टीम पकड़ने में जुटी
हलिया वनरेंज के सुबांव कलां के गढ़वा गांव कोल बस्ती में शनिवार की रात मोलई कोल के घर में लगभग आठ फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई देने पर ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गया। सूचना पर पहुंची वनविभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ने का काफी प्रयास किया। लेकिन मगरमच्छ को पकड़ने में सफलता हाथ नही लगी। मगरमच्छ पास स्थित सुसुआड़ नाले के गहरे पानी में जाकर कूद गया। मगरमच्छ के नहीं पकड़े जाने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। रेंजर अवध नारायण मिश्र ने बताया कि गढ़वा गांव में सुसुआड़ नाले के पास निकले लगभग आठ फीट लंबे मगरमच्छ को टीम द्वारा सुरक्षित पकड़ने का काफी प्रयास किया गया। लेकिन मगरमच्छ पास स्थित सुसुआड़ नाले के गहरे पानी में जाकर कूद गया। एहतियात के तौर पर मगरमच्छ को पकड़ने के लिए सुरक्षा श्रमिकों की ड्यूटी लगाई गई है। बाहर निकलने पर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर अदवा बांध में छोड़ा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।