{"_id":"6a22d65c0e94f811000f8c4a","slug":"video-vashava-parayavaranae-thavasa-para-ayathhaya-ka-pacathavapa-ma-56-hajara-pathha-ka-haaa-rapanae-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"विश्व पर्यावरण दिवस पर अयोध्या के पंचद्वीप में 56 हजार पौधों का हुआ रोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व पर्यावरण दिवस पर अयोध्या के पंचद्वीप में 56 हजार पौधों का हुआ रोपण
अयोध्या में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रामनगरी के गुप्तार घाट क्षेत्र स्थित पंचद्वीप में शुक्रवार को व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। वन विभाग के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 56 हजार पौधे रोपे गए। इस अभियान में 33 सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों ने सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही को पहुंचना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से उनके न पहुंच पाने पर अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की गई। वन विभाग की ओर से सहभागी संगठनों को पौधों के संरक्षण और नियमित निगरानी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि समय-समय पर पौधों का परिदर्शन कराया जाएगा, ताकि लगाए गए पौधों का बेहतर विकास हो सके और क्षेत्र में हरियाली बढ़ाई जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।