{"_id":"6a1ed15c30b47eae5a0cd64f","slug":"video-video-ajaniata-vahana-ka-takakara-sa-bika-calka-ka-mata-satha-ghayal-2026-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत, साथी घायल
बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र के कोदैला गांव के पास मंगलवार दोपहर हुए सड़क हादसे में बाइक चालक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बीकापुर-जाना बाजार मार्ग पर करीब 2:30 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार खेमा सराय निवासी छंगू निषाद (50) और देवी दीन निषाद (40) मजदूरी का कार्य करते हैं। दोनों मंगलवार को बाइक से जाना बाजार की ओर गए थे।
लौटते समय कोदैला गांव के पास दोनों सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े मिले और उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हालत में बगल में पड़ी थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाई, जहां चिकित्सक डॉ. अतुल मिश्रा ने छंगू निषाद को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल देवी दीन को मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर किया गया है।
घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर अथवा सड़क पर जानवर से भिड़ंत के चलते दुर्घटना हुई। पुलिस के अनुसार मृतक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिससे सिर में गंभीर चोट आई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।