{"_id":"6a70892cd1fa65f6b007b82f","slug":"video-video-atarajanapathaya-bika-cara-garaha-ka-cara-sathasaya-garafatara-aatha-bika-va-tha-casasa-bramatha-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, आठ बाइक व दो चेसिस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, आठ बाइक व दो चेसिस बरामद
अयोध्या। इनायतनगर पुलिस ने अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की आठ मोटरसाइकिलें और दो मोटरसाइकिलों की खुली चेसिस बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों में सुल्तानपुर के अनीस कुमार उर्फ राजू, विजेंद्र कुमार पांडेय उर्फ अतुल तथा कुमारगंज के गंगाराम यादव और अजय पांडेय शामिल हैं।
प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि आरोपियों को पूरे पाठक का पुरवा, भागीपुर स्थित ब्रह्म बाबा स्थान के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरोह ने इंडियन बैंक के सामने से चोरी हुई बाइक की घटना भी कबूल की है। पुलिस के अनुसार अजय पर 15, गंगाराम पर गैंगस्टर समेत 15, विजेंद्र पर सात और अनीस पर दो मुकदमे दर्ज हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।