{"_id":"6a707a2d737056e99f06dd3c","slug":"video-video-sasatha-papapa-yathava-ka-sasatha-ma-kae-gae-paratharashana-ka-varathha-ma-sata-na-kaya-bthathha-shathathha-yajania-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सांसद पप्पू यादव के संसद में किए गए प्रदर्शन के विरोध में संतों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सांसद पप्पू यादव के संसद में किए गए प्रदर्शन के विरोध में संतों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ
संसद में चढ़ावा चोरी प्रकरण को लेकर सांसद पप्पू यादव द्वारा संत का वेश धारण कर किए गए नाट्य प्रदर्शन के विरोध में रामनगरी के साधु-संतों का आक्रोश सोमवार को भी जारी रहा। सरयू तट पर महंत वैदेही बल्लभ शरण के संयोजन में संतों और धर्माचार्यों ने बुद्धि-शुद्धि यज्ञ कर भगवान से ऐसे लोगों को सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की, जिन्हें संत समाज का मानना है कि उन्होंने सनातन परंपराओं का अनादर किया है।
यज्ञ के दौरान महंत वैदेही बल्लभ शरण ने कहा कि सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और संत परंपरा के विपरीत आचरण किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि सांसद पप्पू यादव, अवधेश प्रसाद और राहुल गांधी को सद्बुद्धि मिले तथा वे संत समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।
उन्होंने कहा कि संतों का वेश भारतीय सनातन परंपरा में श्रद्धा और त्याग का प्रतीक है। इसका राजनीतिक मंचन या प्रदर्शन धार्मिक भावनाओं को आहत करता है। इसलिए भगवान से प्रार्थना की गई कि सभी को सद्बुद्धि प्राप्त हो और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
इस अवसर पर महंत राजीव लोचन शरण, महंत सीताराम दास, महंत प्रिया प्रीतम शरण सहित विभिन्न मंदिरों के महंत, धर्माचार्य और बड़ी संख्या में संत उपस्थित रहे। यज्ञ के समापन पर देश में धार्मिक सद्भाव, सनातन परंपराओं के सम्मान और समाज में सौहार्द बनाए रखने की भी कामना की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।