{"_id":"693009a3c0bd41003804f559","slug":"video-video-ayathhayadagara-rajamata-ka-pasaga-aauta-parada-ma-748-aganavara-na-talmal-2025-12-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video : अयोध्या...डोगरा रेजीमेंट की पासिंग आउट परेड में 748 अग्निवीरों ने तालमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video : अयोध्या...डोगरा रेजीमेंट की पासिंग आउट परेड में 748 अग्निवीरों ने तालमेल
भारतीय सेना की डोगरा रेजीमेंट का छठवां अग्निवीर बैच प्रशिक्षण पूरा कर राष्ट्र रक्षा के लिए तैयार हो गया है। बुधवार को डोगरा रेजीमेंट सेंटर में आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड में 748 अग्निवीरों ने तालमेल, अनुशासन और पराक्रम की शानदार झलक पेश की। परेड का नेतृत्व अग्निवीर अर्पित ठाकुर ने किया। मुख्य अतिथि मेजर जनरल प्रिंस दुग्गल ने परेड का निरीक्षण करते हुए जवानों के आत्मविश्वास और प्रशिक्षण के स्तर की सराहना की।
31 सप्ताह की कठोर सैन्य ट्रेनिंग को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद सभी जवान अब बृहस्पतिवार से उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों की विभिन्न यूनिटों में तैनात किए जाएंगे। पूरे प्रशिक्षण कोर्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अग्निवीर वंश शर्मा को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया, जबकि अग्निवीर लोकेश कुमार ओवरऑल सेकंड बेस्ट चुने गए।
कार्यक्रम में ब्रिगेडियर जितेंद्र शर्मा सहित कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, जेसीओ और जवानों के परिवारीजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। देशभक्ति के गीतों और गगनभेदी नारों के बीच अग्निवीरों ने राष्ट्र सेवा, अनुशासन और भारतीय सेना की महान परंपराओं को आगे बढ़ाने की शपथ ली। परेड का समापन जयघोष और गर्व से भरे माहौल के साथ हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।