{"_id":"693d1c5caab7b1fc2c0ad5f9","slug":"video-video-ayathhayarama-janamabhama-parasara-ma-bnaga-parana-mathara-ka-bhavaya-samaraka-2025-12-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video : अयोध्या...राम जन्मभूमि परिसर में बनेगा पुराने मंदिर का भव्य स्मारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video : अयोध्या...राम जन्मभूमि परिसर में बनेगा पुराने मंदिर का भव्य स्मारक
मणिरामदास छावनी में होने वाली श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक में शामिल होने के लिए राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र अयोध्या पहुंचे। बैठक से पहले सर्किट हाउस में शनिवार सुबह पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने राम मंदिर परिसर से जुड़े कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की जानकारी दी।
नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि राम जन्मभूमि परिसर में पुराने मंदिर का एक भव्य स्मारक बनाया जाएगा। इसके साथ ही राम मंदिर आंदोलन में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महापुरुषों और कारसेवकों की स्मृति में भी परिसर के भीतर स्मारक निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों को राम मंदिर आंदोलन के इतिहास से जोड़ने का काम करेगा। उन्होंने बताया कि राम मंदिर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाउंड्रीवॉल निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है।
इस बाउंड्रीवॉल में कुल 25 वॉच टावर बनाए जाएंगे। बाउंड्रीवॉल पूरी तरह सीधी होगी। इसके लिए यदि जरूरत पड़ी तो मंदिर परिसर की जमीन का विस्तार किया जाएगा या बाहर की जमीन खरीदी जाएगी। सप्त मंदिरों के शिखर पर ध्वजारोहण को लेकर नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि इस विषय पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट विचार कर रहा है और उचित समय पर निर्णय लिया जाएगा।
गौरतलब है कि 31 दिसंबर को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ है, जिसे लेकर आज दोपहर तीन बजे मणिरामदास छावनी में होने वाली बैठक में प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह की रूपरेखा पर भी निर्णय लिए जा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।