{"_id":"68402dc3ae25218f9d0615b0","slug":"video-video-ayodhya-rama-mathara-ka-bhavayata-ka-naharata-raha-gae-elna-masaka-ka-pata-eral-oura-bhana-alkajadara-kae-tharashana-2025-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: Ayodhya: राम मंदिर की भव्यता को निहारते रह गए एलन मस्क के पिता एरोल और बहन अलेक्जेंड्रा, किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: Ayodhya: राम मंदिर की भव्यता को निहारते रह गए एलन मस्क के पिता एरोल और बहन अलेक्जेंड्रा, किए दर्शन
विश्व के सबसे बड़े रईसों में शामिल अमेरिकी अरबपति, टेस्ला और एक्स के सीईओ एलन मस्क के पिता एरोल मस्क और उनकी बहन अलेक्जेंड्रा राम मंदिर की भव्यता को निहारते रह गए। एलन मस्क के पिता और बहन बुधवार दोपहर अयोध्या पहुंचे।
अयोध्या एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से वाहनों के काफिले के साथ सीधे राम मंदिर के लिए रवाना हुए। राम मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर की भव्यता को करीब से निहारा और काफी तारीफ की।
राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने एरोल और उनकी बेटी का स्वागत किया उन्हें प्रसाद भी प्रदान किया। रामजन्मभूमि में एरोल मस्क सनातन धर्म के विराट स्वरूप से प्रभावित दिखे। राम मंदिर के बाद एरोल मस्क और उनकी बेटी हनुमानगढ़ी पहुंचे। यहां हनुमंतलला का दर्शन किया।
हनुमानगढ़ी के महंत से भी मुलाकात की। इस दौरान हनुमानगढ़ी के पुजारी हेमंत दास ने दोनों विदेशी मेहमानों को दर्शन पूजन कराया। राज्य अतिथि का दर्जा मिलने के चलते एरोल मस्क के साथ जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।