{"_id":"6a69d044495a3bf0300a8d32","slug":"video-video-biio-na-tana-parashhathaya-vathayalya-ka-kaya-narakashhanae-vayavasathae-sathharana-ka-thae-narathasha-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बीईओ ने तीन परिषदीय विद्यालयों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बीईओ ने तीन परिषदीय विद्यालयों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
तारुन। खंड शिक्षा अधिकारी यशवंत कुमार ने बुधवार को तारुन क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय फखरपुर, जयसिंहमऊ और बालापुर का औचक निरीक्षण किया। सभी विद्यालयों में शिक्षक समय से उपस्थित मिले तथा पठन-पाठन व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।
प्राथमिक विद्यालय बालापुर में उन्होंने कक्षा 4 के छात्र-छात्राओं से हिंदी व गणित के प्रश्न पूछे, जिनके सही उत्तर देने पर उनकी सराहना की। कक्षा-1 में बच्चों की अच्छी उपस्थिति पर शिक्षामित्र अजीत यादव की प्रशंसा की।
निरीक्षण के दौरान बीईओ ने बच्चों को अपना नाम, पिता का नाम और गांव का नाम याद कराने पर जोर देते हुए अभिलेखों में पूरा विवरण दर्ज करने के निर्देश दिए। शौचालय की खराब स्थिति और कक्षा की टपकती छत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।