{"_id":"6a79a84fdf23d674c6081f02","slug":"video-video-falna-thava-ka-mata-ka-sabaaii-jaca-ka-maga-ka-sapatata-para-kabja-ka-lgaya-aarapa-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: फूलन देवी की मौत की सीबीआई जांच की मांग की... संपत्ति पर कब्जे का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: फूलन देवी की मौत की सीबीआई जांच की मांग की... संपत्ति पर कब्जे का लगाया आरोप
पूर्व सांसद स्वर्गीय फूलन देवी की जयंती पर निषाद पार्टी ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर निषाद पार्टी के नेताओं ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। नेता रविंद्र निषाद ने फूलन देवी की मौत की सीबीआई जांच की मांग की। आरोप लगाया कि हत्या और साजिश में शामिल लोगों को जेल भेजा जाना चाहिए।
फूलन देवी की संपत्ति पर कब्जे का आरोप लगाते हुए उसे मुक्त कराने की मांग की। कहा कि सपा के कुछ गुंडो ने उनकी संपत्ति पर कब्जा कर रखा है। फूलन देवी के नाम पर शिक्षण संस्थान और कौशल केंद्र खोलने की मांग की गई। रविंद्र निषाद ने कुछ अधिकारियों पर सपा-बसपा के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि राम और निषाद राज मित्र थे लेकिन आज निषाद समुदाय को टारगेट किया जा रहा है। तोरोमाफी में धार्मिक स्थल निर्माण के दौरान निषाद परिवारों के घर प्रभावित होने का मुद्दा उठाया। मांग की गई कि निषाद परिवारों के घर न तोड़े जाएं और धार्मिक स्थल का निर्माण थोड़ा हटकर कराया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।