{"_id":"6a79a597e3d275e03602858d","slug":"video-video-pana-kagha-para-pabtha-garabhagaha-taka-mabil-l-ja-raha-pajara-utha-raha-saval-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पेन-कंघी पर पाबंदी, गर्भगृह तक मोबाइल ले जा रहे पुजारी, उठ रहे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पेन-कंघी पर पाबंदी, गर्भगृह तक मोबाइल ले जा रहे पुजारी, उठ रहे सवाल
राम मंदिर में भक्तों के लिए तो पेन-कंघी तक ले जाने पर पाबंदी है, वहीं मंदिर से जुड़े कुछ पुजारियों के मोबाइल फोन तक मंदिर के भीतर पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं, गर्भगृह से लेकर मंदिर परिसर तक की रील पुजारियों के अकाउंट से सोशल मीडिया पर अपलोड हो रही है। इस घटनाक्रम ने मंदिर के निगरानी नियमों पर चिंताएं बढ़ा दी हैं।
राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था कई स्तरों की जांच और निगरानी पर आधारित है। श्रद्धालुओं को प्रवेश से पहले कड़ी जांच से गुजरना पड़ता है और कई सामान्य वस्तुएं भी भीतर ले जाने की अनुमति नहीं है। वहीं, मंदिर ट्रस्ट की अधिकृत मीडिया व्यवस्था अलग से है, जिसके माध्यम से मंदिर की गतिविधियों से जुड़े फोटो और वीडियो उपलब्ध कराए जाते हैं।
इसके अलावा किसी भी व्यक्ति को परिसर के भीतर की वीडियो, फोटो आदि बनाने पर रोक है। जगह-जगह इसे लेकर सख्त सूचना भी चस्पा है। इसके बावजूद मंदिर से जुड़े कई पुजारी इससे बेखौफ हैं। उनके मोबाइल फोन ही अंदर नहीं जा रहे हैं, बल्कि गर्भगृह से लेकर परिसर के अलग-अलग स्थानों से वह रील बनाकर फॉलोअर बढ़ा रहे हैं। । इससे मंदिर के संवेदनशील हिस्सों में रिकॉर्डिंग की अनुमति और निगरानी के प्रोटोकॉल पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
प्राण प्रतिष्ठा के बाद से सक्रिय हैं कई खाते
प्राण प्रतिष्ठा के समय से ही मंदिर से जुड़े कुछ पुराने और नए पुजारी अपने निजी सोशल मीडिया खातों पर सक्रिय हैं। इनकी पड़ताल में मंदिर परिसर के भीतर और गर्भगृह से जुड़े कई वीडियो और रील सामने आती हैं। कुछ पुजारी नियमित रूप से वीडियो बनाकर
अपलोड कर रहे हैं। इनके सोशल मीडिया पेजों पर फॉलोअर की संख्या भी काफी अधिक है और लगातार बढ़ती दिखाई देती है। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि मंदिर में निजी रिकॉर्डिंग पर रोक है तो लंबे समय से ऐसे वीडियो सोशल मीडिया तक कैसे पहुंच रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।