Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
VIDEO: पद छोड़ने के बाद भी चंपत राय का दखल बरकरार, मंदिर प्रबंधन से जुड़े कई मामलों में कुछ सदस्य अब भी कर रहे हैं राय-मशवरा
{"_id":"6a79b0d38a95dd404b043c45","slug":"video-video-patha-chhaugdhana-ka-btha-bha-capata-raya-ka-thakhal-brakarara-mathara-parabthhana-sa-jaugdha-kaii-mamal-ma-kachha-sathasaya-ab-bha-kara-raha-ha-raya-mashavara-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पद छोड़ने के बाद भी चंपत राय का दखल बरकरार, मंदिर प्रबंधन से जुड़े कई मामलों में कुछ सदस्य अब भी कर रहे हैं राय-मशवरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पद छोड़ने के बाद भी चंपत राय का दखल बरकरार, मंदिर प्रबंधन से जुड़े कई मामलों में कुछ सदस्य अब भी कर रहे हैं राय-मशवरा
राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा दिए करीब एक महीना हो गया है। इसके बावजूद चंपत राय अभी भी अयोध्या में ही मौजूद हैं। पद पर न होने के बाद भी मंदिर प्रबंधन से जुड़े मामलों में उनकी सक्रियता कम नहीं हुई है। ट्रस्ट के कई सदस्य अब भी उनसे मुलाकात कर राय-मशवरा कर रहे है ।
सूत्रों के अनुसार, अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन भी लगातार चंपत राय के संपर्क में हैं। कृष्ण मोहन मंदिर प्रबंधन के कई मामलों में चंपत राय से सलाह लेते हैं। उनकी सलाह के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हालांकि, ट्रस्ट ने चंपत राय की मौजूदा भूमिका पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। यह भी बताया गया है कि वह मंदिर नहीं गए हैं। विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री बजरंग लाल बांगड़ा भी अयोध्या पहुंचे थे। उन्होंने भी चंपत राय से मुलाकात की। मंदिर ट्रस्ट के महासचिव पद के लिए बजरंग लाल बांगड़ा का नाम भी चर्चा में है।
दोषमुक्त होने की उम्मीद
एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में चंपत राय के नाम का कहीं जिक्र नहीं था। रिपोर्ट में लिखा था कि ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी व कर्मचारी जिम्मेदार हैं। सूत्रों के अनुसार, एसआईटी की विस्तृत जांच के बाद चंपत राय को दोषमुक्त किया जा सकता है। चंपत राय को भी इसकी पूरी उम्मीद है। उन्होंने कुछ करीबियों से इस बारे में चर्चा भी की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।