{"_id":"69c10bc1b8743aa1cd0d9e52","slug":"video-video-gasa-ka-kallta-sa-ramanavama-mal-para-asara-bhadara-para-sakata-ka-bthal-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गैस की किल्लत से रामनवमी मेले पर असर, भंडारे पर संकट के बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गैस की किल्लत से रामनवमी मेले पर असर, भंडारे पर संकट के बादल
रामनवमी मेले की बीच इस बार गैस सिलेंडर की किल्लत ने आयोजन पर असर डालना शुरू कर दिया है। विशेष रूप से मठ-मंदिरों में आयोजित होने वाले भंडारों पर संकट गहराता नजर आ रहा है।
संकट मोचन हनुमान किला के महंत परशुराम दास ने पीड़ा जताते हुए बताया कि हर वर्ष रामनवमी के अवसर पर अष्टमी और नवमी के दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमें करीब 50 हजार श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप भोजन कराया जाता है। लेकिन इस बार गैस की उपलब्धता की समस्या के चलते भंडारा आयोजित कर पाना मुश्किल हो रहा है।
उन्होंने कहा कि हलवाई लकड़ी पर भोजन बनाने को तैयार नहीं है, जिससे वैकल्पिक व्यवस्था भी संभव नहीं हो पा रही है। ऐसे में यह पहली बार हो सकता है कि रामनवमी मेले में भंडारा रद्द करना पड़े।
महंत परशुराम दास ने आरोप लगाया कि गैस की कालाबाजारी हो रही है बड़े-बड़े होटलों में निर्बाध रूप से सिलिंडर उपलब्ध हैं, जबकि मठ-मंदिरों को गैस नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि इसका असर केवल भंडारे तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्य सेवा कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि धार्मिक आयोजनों और सेवा कार्यों को ध्यान में रखते हुए गैस की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
गौरतलब है कि रामनवमी मेले में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं, ऐसे में भंडारे जैसी व्यवस्थाएं उनकी सेवा और सुविधा का महत्वपूर्ण हिस्सा होती हैं। इस बार गैस संकट ने इन व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।