{"_id":"69cb9ffc40c6e203120a7c52","slug":"video-video-hanamana-jayata-para-rama-mathara-parasara-ma-bhavaya-thhavajarahanae-ka-tayara-taja-2026-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हनुमान जयंती पर राम मंदिर परिसर में भव्य ध्वजारोहण की तैयारी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हनुमान जयंती पर राम मंदिर परिसर में भव्य ध्वजारोहण की तैयारी तेज
हनुमान जयंती के पावन अवसर पर दो अप्रैल को राम मंदिर परिसर स्थित हनुमान मंदिर के शिखर पर भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और संतों से लेकर बजरंग दल के प्रमुख कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे।
पूर्व सांसद व भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय कटियार ने कहा कि हनुमान मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है, जिसे इस बार भी पूरी श्रद्धा के साथ निभाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों की मौजूदगी में यह आयोजन और भी शुभ होगा। साथ ही उन्होंने काशी और मथुरा में हो रहे विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि दो अप्रैल को सुबह 11 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में बजरंग दल के पूर्व संयोजकों और राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े 12 से 13 प्रमुख कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में करीब 150 लोग शामिल होंगे। साथ ही परकोटा क्षेत्र के अन्य मंदिरों पर भी क्रमवार ध्वजारोहण किया जाएगा, जिनमें शिव, गणेश और दुर्गा मंदिर शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।