{"_id":"6881ecf294e087270104c6ed","slug":"video-video-jalshakata-matara-na-kasana-ka-le-brasha-karavana-ka-bhagavana-sa-ka-pararathana-ramall-ka-kae-tharashana-2025-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जलशक्ति मंत्री ने किसानों के लिए बारिश करवाने की भगवान से की प्रार्थना, रामलला के किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जलशक्ति मंत्री ने किसानों के लिए बारिश करवाने की भगवान से की प्रार्थना, रामलला के किए दर्शन
उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंचे। प्रभु रामलला का दर्शन पूजन किया। इसके बाद सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की। प्रदेश में बाढ़ की संभावना और बचाव के प्रयासों पर चर्चा की तो वहीं, भगवान से प्रार्थना भी की कि बारिश हो और किसानों को राहत मिले। अमूमन देखा जाता है कि जलशक्ति मंत्री अयोध्या पहुंचकर बाढ़ की समीक्षा बैठक करते हैं लेकिन उन्होंने भगवान से किसानों के लिए बारिश की प्रार्थना की। साथ ही मस्जिद में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बैठक पर भी निशाना साधा।
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी वंशवाद परिवारवाद पार्टी है। इनकी न कोई नीति है न कोई इनका एजेंडा है। वह केवल एक परिवार के लिए काम करते हैं। वहीं, दिल्ली के एक मस्जिद में अखिलेश यादव की बैठक पर कहा कि वह तो रोज बैठक करते हैं। वह तो उसी वोट बैंक के सहारे हैं। इसलिए जब उनकी सत्ता आती है तो वह रोड पर निकालकर उधम मचाते हैं। न कोई डर न भय रहता है। सपा के शासन में जब दंगा हो जाता था, सात-आठ हिंदू यदि दंगे में मर गए, जब दंगाइयों को गिरफ्तारी होती थी तो एसपी को सीधे आजम खान का फोन चला जाता था कि आरोपियों को गिरफ्तार मत कर लेना।
आज योगी जी की सरकार है, इसलिए सबका साथ सबका विकास है। केंद्र में मोदी सरकार है इसलिए सभी लोग सुरक्षित हैं। चाहे हिंदू हो चाहे मुसलमान सभी लोग सुरक्षित हैं। किसी के साथ भेदभाव नहीं है। प्रदेश में संभावित बाढ़ को लेकर जल शक्ति मंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष जुलाई में ही बाढ़ आ गई थी लेकिन इस वर्ष अभी शांति है। चित्रकूट के मंदाकिनी में कुछ घंटे के लिए बाढ़ आई थी, उसके बाद नुकसान करके निकल गई थी।
प्रदेश में 348 के आसपास बाढ़ बचाव की परियोजनाएं चल रही हैं। लगभग 250 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। शेष पूरी होने वाली है। इसके माध्यम से किसानों को सिंचाई के लिए नहर में पानी भी हम दे रहे हैं। हालांकि नदी में पानी कम है, फिर भी नहर में पानी दिया जा रहा है। लखीमपुर खीरी के नहर से 25 जिलों को पानी पहुंचाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।