{"_id":"6a1c2527c11e78d0770dbddc","slug":"video-video-jata-patha-sa-uupara-uthakara-rashhatarahata-ma-matathana-kara-raha-janata-bjanatha-ravata-2026-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जाति-पंथ से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में मतदान कर रही जनता : बैजनाथ रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जाति-पंथ से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में मतदान कर रही जनता : बैजनाथ रावत
अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत रविवार को आयोग में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करने पहुंचे। इस दौरान सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने गाजियाबाद में बकरीद के दिन हुए हिंदू युवक की हत्या की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। बैजनाथ रावत ने कहा कि यह घटना बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सख्त कदम उठाए हैं, जिससे अपराधियों के खिलाफ स्पष्ट संदेश गया है। वहीं, वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि यह चुनाव भी ऐतिहासिक साबित होगा। उनके अनुसार देश में तेजी से वैचारिक परिवर्तन हो रहा है और जनता अब जाति व पंथ की राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रहित के मुद्दों पर मतदान कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राष्ट्रवादी विचारधारा को व्यापक समर्थन मिल रहा है।
समाजवादी पार्टी के पीडीए नारे पर प्रतिक्रिया देते हुए बैजनाथ रावत ने कहा कि ऐसे नारे अब पुराने हो चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार में सभी वर्गों का विकास हो रहा है और अनुसूचित जाति के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि उत्पीड़न के मामलों में त्वरित कार्रवाई और न्याय दिलाने का काम सरकार कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।