{"_id":"6addf4dd9ddab831ab080c5d","slug":"video-video-kagarasa-vathhayaka-malthara-rajana-ka-ayathhaya-sahata-cara-jal-ka-parayavakashhaka-nayakata-kaya-gaya-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कांग्रेस विधायक मलेंद्र रंजन को अयोध्या सहित चार जिलों का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कांग्रेस विधायक मलेंद्र रंजन को अयोध्या सहित चार जिलों का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया
हिमाचल प्रदेश के इंदोरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक मलेंद्र रंजन को कांग्रेस पार्टी (AICC) द्वारा उत्तर प्रदेश के अयोध्या, अमेठी, अंबेडकरनगर और सुल्तानपुर जिलों का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के मिलने के बाद, उन्होंने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर इन क्षेत्रों में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।
कमला नेहरू भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी गई। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के एआईसीसी के ऑब्ज़र्वर/एमएलए मलेंद्र रंजन के साथ राजेंद्र प्रताप सिंह, नकुल दुबे, जिलाध्यक्ष चेत नारायण सिंह, महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम और अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
मलेंद्र रंजन ने कहा कि प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या से "वोट बचाओ, देश बचाओ" अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूरे देश के अंदर एक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य उन मतदाताओं को जागरूक करना है जिनके वोट अलग-अलग चुनावों में काट दिए गए हैं। उन्होंने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि वह चुनाव के आखिरी समय में मतदाताओं को वोट डालने से वंचित कर रहा है। इस मुद्दे पर लोगों को जागरूक करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
उन्होंने आगे बताया कि इसी मांग को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में 'इंडिया' गठबंधन के सभी दलों के लोग एकत्रित हुए थे और मुख्य चुनाव आयुक्त से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की थी। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए अयोध्या से भी बड़ी संख्या में लोग दिल्ली पहुंचे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।