{"_id":"69a56d68e8e64690db05eefd","slug":"video-video-mathhaya-parathasha-ka-sagara-sa-55-sathasayaya-bl-madal-thal-ramall-ka-tharashana-ka-ayathhaya-pahaca-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मध्य प्रदेश के सागर से 55 सदस्यीय बाल मंडल दल रामलला के दर्शन को अयोध्या पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मध्य प्रदेश के सागर से 55 सदस्यीय बाल मंडल दल रामलला के दर्शन को अयोध्या पहुंचा
मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहली क्षेत्र से बाल मंडल की 55 सदस्यीय मंडली श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए अयोध्या पहुंची। दल में महिलाएं, पुरुष और बुजुर्ग श्रद्धालु शामिल रहे। सभी भक्त भजन-कीर्तन करते हुए रामनगरी पहुंचे और भगवान श्रीराम के दरबार में हाजिरी लगाई।
श्रद्धालुओं ने बताया कि मंडली हर वर्ष धार्मिक स्थल पर उद्यापन करती है। पिछली बार उन्होंने ओरछा में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किया था, जबकि इस बार पहली बार अयोध्या आने का अवसर मिला है।
मंडली के सदस्य राजकुमार साहू ने कहा कि अयोध्या की पावन धरा पर दर्शन कर वे स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं। यहां होली पर्व भी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। सभी श्रद्धालुओं ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।