{"_id":"6a181a1e707e7d4571081c05","slug":"video-video-mathhayamaka-shakashha-matara-na-ka-vabhagaya-samakashha-bthaka-kaha-ya-bta-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने की विभागीय समीक्षा बैठक, कही ये बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने की विभागीय समीक्षा बैठक, कही ये बातें
अयोध्या। प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी विभागीय समीक्षा बैठक करने अयोध्या पहुंचीं। सर्किट हाउस में महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए शिक्षा व्यवस्था और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
नीट परीक्षा पेपर लीक के सवाल पर उन्होंने सीधे कुछ नहीं कहा, लेकिन माध्यमिक शिक्षा विभाग की परीक्षाओं को पूरी तरह पारदर्शी बताया। उन्होंने कहा कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में करीब 54 लाख विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और पूरे प्रदेश में कहीं भी पेपर लीक या नकल की कोई घटना सामने नहीं आई।
उन्होंने दावा किया कि परीक्षाएं पूरी तरह नकल विहीन और तनावमुक्त माहौल में संपन्न कराई गईं। वहीं 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रदेश में मजबूत लहर चल रही है। महंगाई के मुद्दे पर विपक्ष को घेरते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष सिर्फ शोर मचाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन जनता अब पूरी तरह जागरूक हो चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।