{"_id":"6a17c0481db58c9ad208c2b0","slug":"video-video-ramanagara-ma-karab-111-iithagaha-oura-211-masajatha-ma-bkaratha-ka-atha-ka-gaii-namaja-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रामनगरी में करीब 111 ईदगाहों और 211 मस्जिदों में बकरीद की अदा की गई नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रामनगरी में करीब 111 ईदगाहों और 211 मस्जिदों में बकरीद की अदा की गई नमाज
ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार पूरे उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। लाखों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने सिविल लाइन ईदगाह समेत जिले की मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। अयोध्या में बकरीद की नमाज सुबह 6 बजकर 15 मिनट से शुरू हुई। सिविल लाइन ईदगाह पर बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे और सुबह लगभग 8:30बजे अमन-चैन की दुआ मांगी।
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। रामनगरी में करीब 111 ईदगाहों और 211 मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद कुर्बानी की प्रक्रिया शुरू हुई। ईदगाहों और मस्जिदों के बाहर भारी भीड़ देखने को मिली। कई जगहों पर लोग सड़कों पर भी नमाज पढ़ते नजर आए।
बकरीद को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए पूरे क्षेत्र की निगरानी की गई। बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती रही ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।