{"_id":"6a366ebdebe5165b9c085761","slug":"video-video-sapa-sasatha-avathhasha-parasatha-ka-oma-parakasha-rajabhara-para-paltavara-bl-sapa-bl-sapa-calna-bl-jasama-72-chhatha-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सपा सांसद अवधेश प्रसाद का ओम प्रकाश राजभर पर पलटवार, बोले- सूप बोले सूप चलनी बोले जिसमें 72 छेद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सपा सांसद अवधेश प्रसाद का ओम प्रकाश राजभर पर पलटवार, बोले- सूप बोले सूप चलनी बोले जिसमें 72 छेद
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर द्वारा सपा के कुछ सांसदों के भाजपा के संपर्क में होने संबंधी बयान पर अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
टीम से बातचीत में अवधेश प्रसाद ने तंज कसते हुए कहा कि सूप बोले सूप, चलनी बोले जिसमें 72 छेद हैं। उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश राजभर की स्वयं की कोई राजनीतिक जमीन नहीं है और वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की कृपा से चुनाव जीतकर आए हैं।
सपा सांसद ने कहा कि उनका बेटा चुनाव लड़ा था और बुरी तरह हार गया। विधानसभा चुनाव में अब केवल 5-6 महीने का समय बचा है। चुनाव दिसंबर तक होने की संभावना जताई जा रही है। इसी वजह से कुछ लोग घबराए हुए हैं और परेशान हैं। उनका दिल और दिमाग ठीक से काम नहीं कर रहा है, इसलिए वे ऊल-जुलूल बातें कर रहे हैं।"
अवधेश प्रसाद ने आगे कहा कि संभवतः ओम प्रकाश राजभर ने टिकट को लेकर कई लोगों से वादे किए होंगे, जिसकी वजह से वे दबाव में हैं और ऐसे बयान दे रहे हैं।
उन्होंने समाजवादी पार्टी की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा, "समाजवादी पार्टी चट्टान की तरह मजबूत और एकजुट है। यदि हिंदुस्तान में सबसे अधिक अनुशासित कोई पार्टी है, तो वह समाजवादी पार्टी है, जिसका नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।