{"_id":"6794d03a664716c1d50ff2fc","slug":"video-businessman-robbed-in-azamgarh-police-said-incident-fake-investigation-done","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : आजमगढ़ के कारोबारी से लूट, पुलिस ने घटना को बताया फर्जी, बोले- होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : आजमगढ़ के कारोबारी से लूट, पुलिस ने घटना को बताया फर्जी, बोले- होगी जांच
आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली के बेईली सलेमपुर गांव के समीप उदंती नदी के पुल पर सुबह लगभग 8 बजकर 30 मिनट पर असलहा धारी बदमाशों ने किराने व्यवसाई से 45 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। वहीं, पुलिस ने लूट की घटना को फर्जी बताया। जानकारी के अनुसार पीड़ित संदीप यादव पुत्र स्व. फेरु यादव ग्राम च्युंटहरा (बाजू राम का पूरा) थाना मेहनाजपुर का निवासी है, जो किराना व्यवसाय करता है। वह शनिवार की सुबह लालगंज किराना का सामान लेने जा रहा था कि उदंती नदी पर बाइक सवार बदमाशों ने हथियार सटा कर उससे 45 हजार रुपए व सोने का चेन छीन लिया और मारा पीटा घायल कर दिया। पीड़ितावस्था में पीड़ित घर की तरफ भागा। परिजनों को आप बीती बताई। परिजनों ने पीड़ित को सौ शैय्या अस्पताल लालगंज लाकर इलाज कराया। घटना की सूचना पुलिस को दी तो देवगांव कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई। जांच के बाद एसपी शैलेंद्र लाल ने घटना को फर्जी बताया। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता का उसके पड़ोसी से विवाद चल रहा है। उसके द्वारा 112 नंबर पर फोन कर लूट की सूचना दी गई थी। जांच में यह सूचना पूरी तरह से गलत पाई गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।