Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Azamgarh News
›
Crackdown on cyber crime in Azamgarh, two arrested for cheating people by posing as CBI and anti-corruption officers
{"_id":"685bdf88624fef5e93056f42","slug":"video-crackdown-on-cyber-crime-in-azamgarh-two-arrested-for-cheating-people-by-posing-as-cbi-and-anti-corruption-officers-2025-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में साइबर अपराध पर नकेल, सीबीआई और एंटी करप्शन अधिकारी बन ठगी करने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में साइबर अपराध पर नकेल, सीबीआई और एंटी करप्शन अधिकारी बन ठगी करने वाले दो गिरफ्तार
साइबर थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सीबीआई और एंटी करप्शन अधिकारी बनकर रिटायर्ड पुलिस निरीक्षक से 35 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो शातिर साइबर अपराधियों को गुजरात के भावनगर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सरवैया कौशिक और भगीरथ सिंह जाला के रूप में हुई है।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि 23 फरवरी 2025 को एक रिटायर्ड पुलिस निरीक्षक ने साइबर थाने में तहरीर दी थी कि अज्ञात व्यक्ति ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर उन्हें डरा-धमकाकर डिजिटल अरेस्ट कर लिया और कई बार में कुल 35 लाख रुपये उनके खाते से ट्रांसफर करवा लिए। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। एसएसपी हेमराज मीन के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक विभा पांडेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक योगेन्द्र प्रसाद यादव की अगुवाई में एक टीम गठित कर गुजरात भेजा गया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को भावनगर, गुजरात से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में सरवैया कौशिक, निवासी मफतनगर, भावनगर, गुजरात। और भगीरथ सिंह जाला निवासी पटेलनगर, चित्रा, भावनगर, गुजरात शामिल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।