{"_id":"69d8e6a6ce12f8ddb8078199","slug":"video-final-voter-list-published-total-number-of-voters-reaches-33-lakhs-in-azamgarh-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, कुल मतदाता संख्या 33.62 लाख पहुंची; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, कुल मतदाता संख्या 33.62 लाख पहुंची; VIDEO
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 के तहत जनपद की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन शुक्रवार को कर दिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को विधानसभा वार मतदाता सूची की सॉफ्ट एवं हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई गई।
डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 33,62,770 हो गई है। इनमें 18,29,710 पुरुष, 15,33,011 महिला एवं 49 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। इससे पहले 6 जनवरी को प्रकाशित सूची में कुल 31,47,652 मतदाता थे। पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान 27 अक्टूबर 2025 से 6 मार्च 2026 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की गईं। इस अवधि में फॉर्म-6 के तहत 2,36,751 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 2,31,303 स्वीकृत किए गए। वहीं फॉर्म-7 के जरिए 19,984 नाम मतदाता सूची से हटाए गए। फॉर्म-8 के अंतर्गत 57,115 संशोधन स्वीकार किए गए।
इस प्रक्रिया में कुल 7,68,547 नोटिस जारी कर सुनवाई की गई, जिनका शत-प्रतिशत निस्तारण कर लिया गया। जनपद में 4387 बूथ लेवल अधिकारी, 271 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं 10 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने मिलकर इस कार्य को पूरा किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी मतदाता अपने नाम का सत्यापन कर लें। अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची एक सप्ताह तक संबंधित मतदान केंद्रों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण कार्यालयों एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में निःशुल्क अवलोकन हेतु उपलब्ध रहेगी। जिनका नाम सूची में शामिल नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर बूथ लेवल अधिकारी के पास जमा कर सकते हैं या voter.eci.gov.in तथा Voter Helpline App के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।