{"_id":"687f2d3e5a7ece2e92097c22","slug":"video-baghpat-truck-loaded-with-apples-overturned-on-eastern-peripheral-expressway-driver-and-helper-injured-2025-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Baghpat: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर सेब से भरा ट्रक पलटा, चालक और हेल्पर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर सेब से भरा ट्रक पलटा, चालक और हेल्पर घायल
डिंपल सिरोही
Updated Tue, 22 Jul 2025 11:48 AM IST
बागपत जनपद के खेकड़ा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर ट्रक का टायर फटने से सेब से भरा ट्रक पलटने से चालक सुशील और हेल्पर शिवम गंभीर घायल हो गएl घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भिजवाया गयाl
नकुड सहारनपुर का रहने वाला सुशील कुमार नकुड के ही रहने वाले हेल्पर शिवम के साथ ट्रक में सेब की पेटिया भरकर देहरादून से कोलकाता जा रहा थाl ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खेल स्टेडियम के पास मंगलवार सुबह करीब पांच बजे अचानक चलते ट्रक का टायर फट गयाl इससे ट्रक अनियंत्रित होकर नीचे गहरी खाई में जाकर पलट गयाl सिर में चोट लगने के साथ ही चालक और हेल्पर दोनों के हाथ भी टूट गएl पता लगने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भिजवायाl पता लगने पर घायलों के परिजन भी जिला अस्पताल मे पहुंच गएl इसके बाद पुलिस ने क्रैन बुलवाकर पलटे ट्रक को सीधा करायाl बिखरे सेब की पेटियों को मार्ग से हटवायाl
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।