{"_id":"6842c7dfdaa20051450fba86","slug":"video-bike-rider-labourer-dies-after-being-hit-by-tractor-trolley-in-baghpat-chaos-among-family-members-2025-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"बागपत में ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत में ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
डिंपल सिरोही
Updated Fri, 06 Jun 2025 04:20 PM IST
Link Copied
बागपत-पांची मार्ग पर नाले के समीप भूसे से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से बाइक सवार मजदूर राजसिंह (45) की मौेक पर ही मौत हो गई। चांदीनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
खट्टा प्रहलादपुर गांव निवासी राजसिंह बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे मजदूरी का बाइक से घर वापस लौट रहा था। बताया कि बागपत-पांची मार्ग पर नाले के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे भूसे से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने राजसिंह की बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में सिर में चोट लगने से राजसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी खट्टा प्रहलादपुर के ग्रामीणों को दी। इसका पता चलने पर मृतक के परिवार वाले भी घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के परिवार में पत्नी और तीन बच्चे है, जो मजदूरी कर अपने परिवार के पालन पोषण करता था। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।