{"_id":"66d03b965e0ef4acf3070d69","slug":"video-divisional-commissioner-did-a-surprise-inspection-in-baghpat-found-flaws-incomplete-registers","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बागपत में मंडलायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, मिली खामियां, अधूरे मिले रजिस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बागपत में मंडलायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, मिली खामियां, अधूरे मिले रजिस्टर
डिंपल सिरोही
Updated Thu, 29 Aug 2024 02:42 PM IST
बागपत में मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे ने गुरुवार को जिला अस्पताल में एनआरसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में मंडलायुक्त को रजिस्टर अधूरे मिले। एनआरसी के रजिस्टर में ठीक होकर गए बच्चों के अभिभावकों के मोबाइल नंबर और उनके खाता नंबर नहीं दर्ज नहीं किया जा रहा है।
इसके अलावा एनआरसी में आगनबाड़ी केंद्रों से बच्चों को कम रेफर करने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। कर्मचारी एनआरसी से ठीक होकर जाने वाले बच्चों का फॉलोअप भी नहीं किया जा रहा है, जिस पर उन्होंने सीएमएस डॉ एसके चौधरी को इसमें सुधार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने वहां भर्ती बच्चों के अभिभावकों को फल वितरित कर बच्चों के डायट चार्ट के बारें में भी जानकारी ली। मंडलायुक्त ने ठीक होकर जाने वाले बच्चों का फालोअप करने, सरकार से मिलने वाली सहायता राशि उनके अभिभावकों के खातों में स्थानांतरण करने के निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।