Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Baghpat News
›
VIDEO : In Baghpat's Kandara village, two sides fought over a minor issue, stone pelting took place, four injured
{"_id":"67e58eb77f8e3c02a90ce5d2","slug":"video-in-baghpats-kandara-village-two-sides-fought-over-a-minor-issue-stone-pelting-took-place-four-injured-2025-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बागपत में कंडेरा गांव में मामूली बात पर दो पक्षों में मारपीट, जमकर पथराव, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बागपत में कंडेरा गांव में मामूली बात पर दो पक्षों में मारपीट, जमकर पथराव, चार घायल
डिंपल सिरोही
Updated Thu, 27 Mar 2025 11:15 PM IST
रमाला थानाक्षेत्र के कंडेरा गांव में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर ईंटों से पथराव कर दिया, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कारवाई की मांग की है।
कंडेरा गांव निवासी महेन्दीहसन ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ किसी काम से बड़ौत गया हुआ था।घर पर उसका भतीजा अमन अकेला था।अमन घर के बाहर अपनी चप्पल निकाल कर कुछ काम कर रहा था, तभी पड़ोस में ही रहने वाले फारुख ने उसकी चप्पल उठाकर फेंक दी। उसने चप्पल फेंकने की बात पुछी तो फारुख ने उसके भतीजे के साथ मारपीट कर दी।जब वह परिवार के साथ घर पहुंचा तो फारुख ने अपने चार पांच साथियों के साथ मिलकर उनके घर पर ईंटों से पथराव करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें अनिश, फुरकान,अमन, रिजवान के सिर में ईंटें लगने से उनके सिर फट गए।वे सभी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।वहीं फारूख ने अनिश के लड़के मनोहर के मुंह पर डंडा मारकर उसके आगे के चार दांत तोड दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया जहां से सभी घायलों अनिश,मनोहर, फुरकान,अमन, रिजवान को बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। थाना पुलिस का कहना है कि घटना की तहरीर मिल गई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।