{"_id":"6a198bc2dbfcd4c9600e221b","slug":"video-bharaica-ma-bhavashhaya-jayata-samamana-samaraha-ka-aayajana-mathhavaya-ka-haaa-abhanathana-sasatha-eesapa-na-bugdhhaya-hasal-2026-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन, मेधावियों का हुआ अभिनंदन, सांसद-एएसपी ने बढ़ाया हौसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन, मेधावियों का हुआ अभिनंदन, सांसद-एएसपी ने बढ़ाया हौसला
बहराइच में जिले की मेधावी प्रतिभाओं के सम्मान का साक्षी बना सीतापुर रोड स्थित लेजर रिसॉर्ट शुक्रवार को उत्साह, प्रेरणा और उपलब्धि के रंगों से सराबोर नजर आया। अमर उजाला द्वारा सहयोगी संस्थाओं के साथ आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंच से सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे गर्व से दमक उठे, जबकि अभिभावकों की आंखों में खुशी साफ झलक रही थी।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद डॉ. आनंद गोंड एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि सफलता उन्हीं को मिलती है जो अपने लक्ष्य के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण से जुटे रहते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में लक्ष्य स्पष्ट होना चाहिए। यदि लक्ष्य तय है तो रास्ते की कठिनाइयां कभी बाधा नहीं बनतीं। उन्होंने कहा कि जब तक मंजिल न मिले, तब तक निरंतर प्रयास करते रहना ही सफलता का मूल मंत्र है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि आज का दौर कड़ी प्रतिस्पर्धा का है। ऐसे में अनुशासन, निरंतर अध्ययन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने कहा कि मेहनत इंसान की पूरी जिंदगी का नक्शा तय करती है। जो विद्यार्थी इस समय पूरी लगन से तैयारी करते हैं। उन्होंने अपने संसमरणों से मेधावियों का हौंसला और बढ़ाया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को हरसंभव सहयोग देने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए किताब तथा समाचार पत्र पढ़ने की आदत डालने की अपील की।
समारोह में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के दर्जनों मेधावियों को सम्मानित किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान तालियों की गूंज और उत्साहपूर्ण माहौल ने इसे यादगार बना दिया।
भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में हाईस्कूल वर्ग के श्रेष्ठ बंसल, उन्नति जैन, युवराज, आकृति पटेल, ज्योत्सना सिंह, अग्रणीय बसंत, नव्या अग्रवाल, रघुवंश पाण्डेय, अश्वनी भास्कर, ग्रन्थ बंसल, शौर्य मिश्रा, आकर्ष मिश्रा, अनुरिता सिंह, अनन्या सिंह, आद्या पाण्डेय, आनंद वर्मा, अनुराग मिश्रा, अभय मिश्रा, पार्थ मिश्रा, सजल श्रीवास्तव, अनामिका वर्मा, जरीना अनवर, सूर्यांश शुक्ला, श्रेया बाजपेयी, विनायक शुक्ला, रिद्धिमा सिंह व शिवानी आदि को सम्मान मिला।
इंटरमीडिएट वर्ग में गौरी सिंह, कुमकुम सिंह, मो. जियाउर रहमान, सोनाक्षी वर्मा, हुजैफा सलमान, प्रतिष्ठा त्रिपाठी, प्रिया सुराना, सुहानी श्रीवास्तव, शाम्भवी पोरवाल, अश्वनी आलोक, प्राणीतिका श्रीवास्तव, आकाश माहेश्वरी, वैष्णवी चौधरी, शौर्य प्रताप सिंह, सलेहा नूर अंसारी, सूर्यकांत मिश्रा, अमय वर्मा, सौरिस मातनहेलिया, मो. अस्मत नईम, दिव्यांशी त्रिपाठी, आवृत्त पोद्दार, खुशी जिंदल, हरिकेश वर्मा, आदेश श्रीवास्तव, अरमान अली, विकास यादव, सुमित श्रीवास्तव, रतन, सिद्धि शुक्ला, प्राची, अमर वर्मा व आराध्या श्रीवास्तव सहित अन्य मेधावियों को सम्मानित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।